बेगूसराय | 19 मार्च 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में एलपीजी आपूर्ति को अधिक सुचारु, पारदर्शी और उपभोक्ता-friendly बनाने पर जोर दिया गया।
4-5 दिनों में सिलेंडर आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश: समीक्षा के दौरान पाया गया कि वर्तमान में 5-6 दिनों में सिलेंडर मिल रहा है। डीएम ने इसे घटाकर 4-5 दिनों में आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही चमथा और तेघड़ा गोदामों के निरीक्षण में कोई बड़ी समस्या नहीं पाई गई।
एजेंसियों की नियमित जांच और होम डिलीवरी पर जोर: डीएम ने दंडाधिकारियों को गैस एजेंसियों की नियमित जांच करने का निर्देश दिया। सभी केंद्रों पर सूचना पट्ट लगाने और केवल होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया।
शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश: जिला नियंत्रण कक्ष में मिलने वाली शिकायतों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी अनियमितता पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।







Total views : 75318