बेगूसराय |14 मार्च 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
सर्वोदय नगर स्थित सुखदेव सभागार में आयोजित एक सम्मान समारोह में मुजफ्फरपुर की चर्चित साहित्यकार एवं सामाजिक नेत्री रेखा शर्मा ‘स्नेहा काव्य’ को सम्मानित किया गया। यह सम्मान कवि एवं पत्रकार मिंटू झा द्वारा प्रदान किया गया। रेखा शर्मा हिंदुस्तान अंतरराष्ट्रीय साहित्य मंच की संस्थापक भी हैं।कार्यक्रम के दौरान जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव बनने पर अमरेंद्र कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया।
वहीं महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यों के लिए महिला सेल की सचिव सुनीता देवी को भी सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर ललिता देवी को भी सम्मानित किया गया।
समारोह में राष्ट्रीय सचिव अमरेंद्र कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और विशेष रूप से मुजफ्फरपुर से आईं रेखा शर्मा स्नेहा का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आयोजन शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर मिंटू झा ने कहा कि बेगूसराय के सुखदेव सभागार में रेखा शर्मा स्नेहा जैसी साहित्यकार को सम्मानित करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।







Total views : 74635