बेगूसराय |15 मार्च 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
गंगा की स्वच्छता और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 मार्च 2026 को सिमरिया धाम में “Run for Clean Ganga Marathon-2026” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन बेगूसराय और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
सिमरिया धाम से शुरू होकर वहीं होगा समापन: मैराथन का स्टार्टिंग और फिनिशिंग प्वाइंट सिमरिया धाम, सिमरिया रखा गया है। प्रतिभागियों को सुबह 06:00 बजे रिपोर्टिंग करनी होगी। इस आयोजन का उद्देश्य गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और अविरलता के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है।
दो श्रेणियों में होगी दौड़: प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए दो श्रेणियां निर्धारित की गई हैं—10 किलोमीटर मैराथन, 5 किलोमीटर रन, जिला प्रशासन ने युवाओं, खिलाड़ियों और आम नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा: मैराथन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन निबंधन कर सकते हैं। निबंधन की प्रक्रिया निर्धारित तिथि तक जारी रहेगी।
विजेताओं को मिलेगा आकर्षक पुरस्कार: मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 10,000 रुपये, 5,000 रुपये, 3,000 रुपये और 1,100 रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। जिला प्रशासन ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक खेल आयोजन नहीं बल्कि गंगा संरक्षण के लिए जन-जागरूकता अभियान भी है, जिसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी जरूरी है।







Total views : 74637