बेगूसराय, 12 मार्च 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
14 मार्च को प्रस्तावित मुख्यमंत्री की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर बेगूसराय जिला प्रशासन की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।

डीएम और एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण: इस क्रम में जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री और पुलिस अधीक्षक मनीष ने बरौनी प्रखंड के बियाडा क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंच, बैरिकेडिंग, पार्किंग, आवागमन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, साफ-सफाई और पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान: जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी तैयारियाँ समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी कर ली जाएँ। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन के अनुसार सभी विभागों के समन्वय से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियाँ की जा रही हैं और इसकी लगातार निगरानी की जा रही है।







Total views : 74356