बेगूसराय, 12 मार्च 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) बेगूसराय में समृद्धि यात्रा की तैयारियों को सफल बनाने को लेकर कारगिल शहीद समिति सभागार, बरौनी में बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता नव मनोनीत जिला अध्यक्ष नंदलाल राय और महानगर जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने की।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित: बैठक में महानगर एवं जिला के सभी प्रखंड अध्यक्षों और नगर के सेक्टर अध्यक्षों ने भाग लिया। इस अवसर पर विकाश कुशवाहा, हमीद अंसारी, देव कुमार देव, बच्चा बाबू, मुनि देवी, शांति देवी, शंभू कुमार, त्रिलोकी सिंह, कुंदन कुमार सिन्हा (पिंटू), अजय पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
औद्योगिक विकास को मिलेगी गति: बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान पुरानी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और बेगूसराय को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में नई पहल करेंगे।
लाखों लोगों के जुटने की संभावना: जदयू पदाधिकारियों ने कहा कि यह यात्रा मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य जिले में समग्र विकास और औद्योगिक प्रगति को बढ़ावा देना है। प्रखंड अध्यक्षों ने दावा किया कि कार्यक्रम में लाखों की संख्या में लोग शामिल होंगे।







Total views : 74180