बेगूसराय | 10 मार्च 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जिले के मंसूरचक स्थित पी.एन. वेल्ली स्कूल परिसर में 8 से 9 मार्च तक दो दिवसीय कराटे ग्रेडिंग प्रतियोगिता (बेल्ट परीक्षा) का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बेगूसराय जिले के सात प्रखंडों से कुल 85 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कराटे संघ, बेगूसराय के बैनर तले किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य परीक्षक जिला कराटे संघ के सचिव सह कोच गोविन्द कुमार थे।
खिलाड़ियों ने नई बेल्ट प्राप्त कर दिखाया कौशल: ग्रेडिंग प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नई बेल्ट हासिल की। पीला बेल्ट श्रेणी में अनन्या कुमारी, सोनाली कुमारी, हुमैरा प्रवीण, रियांश कुमार, दिलखुश कुमार, सिद्धांत सुमन, शुभम कुमार, आयुष नंदन, पीयूष नंदन, आशुष कुमार, प्रियांशु कुमार, रवि राज, रजनीश कुमार और अमित कुमार सफल रहे।
ऑरेंज बेल्ट श्रेणी में लक्ष्य कुमार और कुशाग्र कुमार ने सफलता प्राप्त की। वहीं ब्लू बेल्ट श्रेणी में श्रेया झा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
वैष्णवी झा को मिला ब्राउन बेल्ट फर्स्ट: ब्राउन बेल्ट थर्ड श्रेणी में अर्चना भारती सफल रहीं, जबकि ब्राउन बेल्ट फर्स्ट श्रेणी में वैष्णवी झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रतियोगिता में विशेष सराहना की गई।
प्रमाणपत्र और बेल्ट देकर किया गया सम्मानित:
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पी.एन. वेल्ली स्कूल के प्रधानाचार्य राकेश कुमार और जिला कराटे संघ के महासचिव सह परीक्षक गोविन्द कुमार ने सभी सफल खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र एवं कलर बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान मंसूरचक कराटे अकादमी के कोच जीवेश कुमार सहित जिला कराटे संघ के कई सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों और युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।







Total views : 73377