बेगूसराय |2 मार्च 2026।नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
होली पर्व के आगमन के साथ ही चारों ओर उत्साह, उमंग और सौहार्द का वातावरण बन गया है। दरअसल, इसकी शुरुआत होली मिलन समारोहों से ही हो जाती है। जिले की विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा लगातार होली मिलन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई द्वारा एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

स्टेशन रोड स्थित परिसर में जुटे जिलेभर के परिवार: यह समारोह स्टेशन रोड स्थित अधिवक्ता सुभाष सिंहा के आवासीय परिसर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में जिलेभर के कायस्थ परिवारों के महिला, पुरुष और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलजुलकर पारंपरिक होली गीत गाए तथा एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।
महिलाओं ने बांधा समां, गीत-संगीत पर झूमे लोग: समारोह के दौरान महिलाओं ने होली गीतों पर जमकर नृत्य किया, जिससे माहौल पूरी तरह रंगमय हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष अशोक सिन्हा ने गीत गाकर की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली सद्भाव और भाईचारे को बढ़ाने का पर्व है। यह समाज को एक सूत्र में बांधने का संदेश देता है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।अमरेंद्र सिंहा और सुमित सिंहा के संयोजन में संगीत एवं नृत्य का आकर्षक आयोजन किया गया। इसके साथ ही इंडोर खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पारंपरिक व्यंजनों का भी उठा आनंद: कार्यक्रम में पुआ, कचड़ी, पकौड़ी और दहीबड़ा जैसे पारंपरिक व्यंजनों का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। आयोजन पूरी तरह सफल और प्रभावशाली रहा।
महिलाओं की भागीदारी से बढ़ता सामाजिक सौहार्द: कार्यक्रम संयोजिका सारिका भास्कर ने कहा कि हर वर्ष होली के अवसर पर इस तरह का आयोजन किया जाता है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं। खासकर महिलाओं के बीच आपसी समझ और भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मंच महिलाओं को आगे आने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्रदान करते हैं।
ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्य: समारोह में महासभा के संरक्षकद्वय गंगा प्रसाद सिंहा, श्वेतांशु रंजन, अशोक कुमार सिंहा, अलख कुमार सिंहा, राजकुमार नवाब, बिजेंद्र सिंहा, बीनू सिंहा, भास्कर भूषण, कुमुद किशोर प्रसाद, पुनिल कुमार सिंहा, दिलीप सिंहा, समीर शेखर, रवींद्र मनोहर, सचिन कुमार, विजय कुमार ‘बब्लू’, मनोज कुमार वर्मा, निरंजन सिंहा, अरविंद कुमार, राजीव कुमार, संजीव सिंहा ‘बुल्लू’ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बलिया से पधारे वहां के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंहा, गोपाल कुमार और राहुल कुमार की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही। महिलाओं में मीरा सिंहा, पूनम शेखर, बीना सिंहा, प्रीति सिंहा, अर्चना सिंहा, पंखुड़ी वर्मा, शिवानी सिंहा, रजनी कुमारी, जूली वर्मा, सारिका सचिन और कार्यक्रम प्रभारी सारिका भास्कर सहित अनेक महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम का समापन रंग, उमंग और आपसी प्रेम के साथ हुआ, जिसने सभी के मन में होली की खुशी को और भी प्रगाढ़ कर दिया।






Total views : 72591