बेगूसराय | 26 फरवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जिला स्वास्थ्य समिति, बेगूसराय के सभागार में सिविल सर्जन, बेगूसराय की अध्यक्षता में नवनियुक्त कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसरों (सीएचओ) के लिए एकदिवसीय उन्मुखीकरण एवं समीक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों, डिजिटल रिपोर्टिंग, वित्तीय प्रबंधन, टीकाकरण, एनसीडी स्क्रीनिंग तथा सामुदायिक सहभागिता से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण देना था।
सिविल सर्जन ने कहा कि सीएचओ स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और आयुष्मान भारत के तहत संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों को मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। आयुष्मान भारत पदाधिकारी ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) एवं प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के क्रियान्वयन पर विस्तार से जानकारी दी।

कार्यशाला में सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, आयुष्मान भारत पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनसीडीओ (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज ऑफिसर), जिला लेखा प्रबंधक, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक, जिला गुणवत्ता आश्वासन प्रबंधक, जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (आरबीएसके) एवं जिला सामुदायिक उत्प्रेरक (टीबी) सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने टीकाकरण, मिशन इंद्रधनुष, एनसीडी स्क्रीनिंग, टीबी उन्मूलन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, डिजिटल पोर्टल (HMIS) रिपोर्टिंग, वित्तीय पारदर्शिता एवं गुणवत्ता मानकों पर मार्गदर्शन दिया।
समापन में सिविल सर्जन ने सभी सीएचओ से समर्पण, पारदर्शिता और सेवा भावना के साथ कार्य करने की अपील की। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।







Total views : 72323