बेगूसराय | 26 फरवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
जनता दल (यूनाइटेड) के बेगूसराय नगर जिला इकाई का सांगठनिक चुनाव आगामी 1 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह चुनाव पोखरिया स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन में संपन्न होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी रीना चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चुनाव बिहार प्रदेश जदयू के निर्देशानुसार कराया जा रहा है। नामांकन और चुनाव प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश 1 मार्च को ही कार्यक्रम स्थल पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
सभी संबंधित कार्यकर्ताओं और सदस्यों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर पंजीकरण कराएं और संगठनात्मक चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाएं।







Total views : 72324