बेगूसराय। 26 फ़रवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के छात्र प्रतिनिधि मंडल ने कॉलेज प्राचार्य की अनुपस्थिति में कॉलेज प्रशासन को 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा। संगठन के जिला अध्यक्ष राजा कुमार ने आरोप लगाया कि प्राचार्य की उदासीनता के कारण छात्रों में नाराजगी और आक्रोश बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं अपनी समस्याएं लेकर प्राचार्य के पास पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें समाधान के बजाय सीधे कुलपति से संपर्क करने की सलाह दी जाती है, जबकि कई समस्याएं कॉलेज स्तर की ही होती हैं। इससे दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को निराश होकर लौटना पड़ता है।
एनएसयूआई के सचिव पवन कुमार ने कहा कि संगठन वर्षों से छात्र हितों की आवाज उठाता रहा है और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
मौके पर जिला महासचिव प्रिंस, जिला सचिव रिशु कुमार, उपाध्यक्ष रोहित कुमार, कॉमर्स विभाग अध्यक्ष अंकित कुमार, सदस्य नीतीश कुमार समेत अन्य छात्र नेता उपस्थित थे।






Total views : 72092