बेगूसराय, 24 फरवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
संयुक्त कृषि भवन, विष्णुपुर में दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन BAMETI, पटना की उपनिदेशक (सूचना) नीलम गौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, उपमहापौर अनीता राय, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक, मक्का अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. चिकप्पा सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी ने जिले में कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने यंत्रीकरण, आत्मा योजना, गुणवत्तायुक्त बीज वितरण, फसल विविधीकरण एवं फार्मर रजिस्ट्री पर विशेष जोर दिया। वैज्ञानिक डॉ. चिकप्पा ने मक्का की उन्नत खेती, स्वीट कॉर्न एवं पॉपकॉर्न की व्यावसायिक संभावनाओं पर जानकारी दी। वहीं उपनिदेशक (सूचना) श्रीमती नीलम गौर किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म और ई-मार्केटिंग से जुड़कर अधिक लाभ अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।
मेले में आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक उत्पादों और वैल्यू एडिशन उत्पादों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। पहले दिन तकनीकी सत्रों और कृषक-वैज्ञानिक संवाद के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दूसरे दिन पुरस्कार वितरण सहित अन्य सत्र आयोजित किए जाएंगे।








Total views : 71662