बेगूसराय | 19 फरवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय स्थित शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति सभागार में छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी सेनानी के राष्ट्रीय सचिव एवं समिति के जिला अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि 19 फरवरी 1630 को महाराष्ट्र में जन्मे शिवाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य की स्थापना कर भारतीय इतिहास में स्वाभिमान और साहस की मिसाल कायम की। उन्होंने औरंगजेब की कैद से साहसिक तरीके से निकलकर अद्वितीय रणनीति का परिचय दिया।
वक्ताओं ने किया प्रेरणादायक स्मरण: इस अवसर पर महिला सिविल सचिव सुनीता देवी ने कहा कि शिवाजी महाराज ने मुगलों, बीजापुर के सुल्तान, पुर्तगालियों और समुद्री डाकुओं के विरुद्ध संघर्ष करते हुए दक्षिण भारत में हिंदू राज्य की स्थापना की। वहीं, जेपी सेनानी जिला अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम में समाजसेवी नाथू साव एवं पवन शर्मा (रोटी बैंक सहयोग समिति) सहित अन्य उपस्थित लोगों ने भी महान सम्राट को श्रद्धापूर्वक नमन किया।






Total views : 71032