बेगूसराय, 18 फरवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय बेगूसराय में मंगलवार को एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप की अध्यक्षता जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने की। कैंप में निजी कंपनी SATYA MICRO CAPITAL LTD. के लिए भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई। कंपनी के प्रतिनिधि प्रत्युष प्रणव ने अभ्यर्थियों को वेतन, भत्ते, कार्यस्थल एवं अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी दी। 30 रिक्तियों के विरुद्ध 48 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से साक्षात्कार के बाद 10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी ने युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन देते हुए बताया कि नियोजनालय प्रत्येक माह जॉब कैंप आयोजित करता है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को नि:शुल्क पुस्तकालय सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।
कनीय सांख्यिकी सहायक राहुल कुमार एवं यंग प्रोफेशनल पंकज कुमार ने नेशनल करियर सर्विस की निःशुल्क सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला कौशल प्रबंधक सतीश पटेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।






Total views : 70918