बेगूसराय, 18 फरवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में जिले के विभिन्न तकनीकी विभागों की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य निर्माण एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं की वर्तमान स्थिति का आकलन कर लंबित कार्यों में तेजी लाना था।
ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण, सिंचाई एवं जल संसाधन, भवन निर्माण तथा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल समेत संबंधित एजेंसियों की योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी परियोजनाएं निर्धारित मानकों और समयसीमा के भीतर पूर्ण हों तथा तकनीकी या प्रशासनिक बाधाओं का त्वरित समाधान किया जाए।
निर्माणाधीन सड़कों, पुल-पुलियों, भवनों और विद्युत परियोजनाओं की नियमित निगरानी, स्थल निरीक्षण और सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति की भी समीक्षा कर विभागीय समन्वय मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अभियंता व अधिकारी उपस्थित रहे।







Total views : 70872