बेगूसराय | 17 फरवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय के लोहिया कर्पूरी आश्रम नगर में शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के तत्वावधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं स्मृति दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने लगभग चार दशकों तक बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वे गरीबों, वंचितों व शोषितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। उन्होंने उन्हें महान समाजसेवी नेता बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर नगर निगम की उपमहापौर अनिता राय ने कहा कि भारत रत्न से सम्मानित कर्पूरी ठाकुर जन-जन के नेता थे और उनका जीवन सादगी व सामाजिक न्याय की मिसाल है। वहीं वार्ड पार्षद उमेश राय सहित अन्य वक्ताओं ने भी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए नमन किया।कार्यक्रम में उपस्थित महिला सेल सचिव सुनीता देवी, राजिंदर महतो जिला अध्यक्ष जेपी सेनानी, किशोर महतो, बबीता देवी, प्रेम रजक, अरविंद पासवान आदि ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।








Total views : 70666