बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, प्रदेश प्रवेक्षक और जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया सक्रियता का संदेश
बेगूसराय |17 फ़रवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ डेस्क
जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के बेगूसराय महानगर इकाई द्वारा मंगलवार को संगठनात्मक चुनाव 2026–28 को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में महानगर के सभी नो-सेक्टर प्रभारी एवं प्रवेक्षक उपस्थित रहे और संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बूथ स्तर तक मजबूती पर जोर: बैठक में प्रदेश प्रवेक्षक सुदेश कुमार मुन्ना, चुनाव प्रभारी रीना चौधरी तथा मटिहानी के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया। वक्ताओं ने कहा कि बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही आगामी चुनावों में सफलता की कुंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाएं, ताकि पार्टी की नीतियां और विचारधारा आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होंगे चुनाव: बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भूमिपाल राय ने की। उन्होंने अपने संबोधन में संगठनात्मक एकता, अनुशासन और सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन जितना मजबूत होगा, उतनी ही मजबूती से जनता के बीच पार्टी की आवाज पहुंचेगी। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संगठनात्मक चुनाव 2026–28 को पूरी पारदर्शिता, अनुशासन और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न कराया जाएगा। सभी प्रभारी एवं प्रवेक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया।
इन नेताओं ने रखे अपने विचार: बैठक में राजकुमार गुप्ता, रविंद्र कुमार सिंह, रोहित रजक, राजेश कुमार, गिरीश राय, त्रिलोकी सिंह, महानगर प्रवक्ता कुंदन कुमार सिन्हा पिंटू, मनोज कुमार, सिकंदर पटेल, बंगाली पासवान, हरे कृष्णा सिंह, घनश्याम महतो, अनूप कुमार सिंह, पूनम देवी, सरिता देवी, अजय पासवान सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे और संगठनात्मक मजबूती के लिए सुझाव दिए। बैठक का समापन संगठन की एकजुटता और आगामी चुनावों की तैयारी के संकल्प के साथ हुआ।








Total views : 70671