वित्तीय वर्ष 2026–27 जिला परिषद बेगूसराय के लिए सैरात बंदोबस्ती का ऐलान, जानें तिथि व शर्तें
बेगूसराय | 11 फरवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
🔹 सैरातों की बंदोबस्ती प्रक्रिया प्रारंभ: वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए जिला परिषद कार्यालय, बेगूसराय द्वारा महत्वपूर्ण सैरातों की बंदोबस्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बार साहेबपुर कमाल प्रखंड अंतर्गत मल्हीपुर घाट मेला-सह-टैक्सी स्टैंड तथा कुरहा हाट की बंदोबस्ती खुली डाक (नीलामी) के माध्यम से की जाएगी। हालांकि प्रक्रिया पारदर्शी और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपन्न होगी।
🔹 आवेदन एवं नीलामी की तिथियां: आवेदन प्रपत्र 12 फरवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 तक कार्यालय अवधि में उपलब्ध रहेंगे। वहीं, भरे हुए आवेदन पत्र 23 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे।इसके बाद खुली डाक (नीलामी) की तिथियां क्रमशः 27 फरवरी, 07 मार्च तथा 11 मार्च 2026 निर्धारित की गई हैं। यह प्रक्रिया दोपहर 12:30 बजे डीआरडीए (DRDA) सभागार, बेगूसराय में आयोजित होगी।
🔹 सुरक्षित राशि और जमानत राशि निर्धारित: उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने जानकारी दी कि मल्हीपुर घाट मेला-सह-टैक्सी स्टैंड की सुरक्षित राशि ₹20,75,750/- तथा जमानत राशि ₹5,19,000/- तय की गई है। इसी प्रकार, कुरहा हाट की सुरक्षित राशि ₹13,51,250/- एवं जमानत राशि ₹3,38,000/- निर्धारित की गई है।
🔹 आवेदन शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेज: आवेदन पत्र का शुल्क ₹500/- नकद होगा, जो अप्रतिदेय है। आवेदन के साथ बैंक ड्राफ्ट, चरित्र प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा दो रंगीन पासपोर्ट आकार के स्व-अभिप्रमाणित फोटो संलग्न करना अनिवार्य होगा। जमानत राशि का बैंक ड्राफ्ट “DDC-cum-CEO, Zila Parishad, Begusarai” के पक्ष में देय होगा। साथ ही, सफल बोलीदाता को नीलामी समाप्ति के तुरंत बाद संपूर्ण राशि जमा करनी होगी।
🔹 अधिक जानकारी के लिए संपर्क: अधिक जानकारी एवं विस्तृत नियमों के लिए इच्छुक व्यक्ति जिला परिषद कार्यालय, बेगूसराय से संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिले की आधिकारिक वेबसाइट begusarai.nic.in पर भी विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।







Total views : 79353