डॉ. मो. रईस और डॉ. लक्ष्मी रानी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
मुजफ्फरपुर, 3 फ़रवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
महिला शिल्प कला भवन महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में बीबीए विभाग द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों डॉ. मो. रईस एवं डॉ. लक्ष्मी रानी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उनके लंबे, समर्पित एवं अनुकरणीय शैक्षणिक सेवा-काल के लिए कृतज्ञता व्यक्त करना था।
इस अवसर पर दोनों शिक्षकों को अंग-वस्त्र, शॉल, बुके, बैग, डायरी एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में बिहार कॉमर्स एसोसिएशन (BCA) के सचिव डॉ. ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं और आने वाली पीढ़ियों के निर्माण में उनकी भूमिका अमूल्य होती है। उन्होंने दोनों शिक्षकों को 40 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा के लिए बधाई देते हुए स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन शोध छात्र संतोष कुमार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं विभागीय सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और अपने प्रिय शिक्षकों को भावभीनी विदाई दी।
प्रिय और आदर्श शिक्षकों को भावभीनी विदाई देनें वालों में विलियम कुजूर, राहुल रंजन, राजेश कुमार, राजन कुमार, श्रेया, ख़ुशी कुमारी, प्रतिक्षा कुमारी, साईमा फातमी, शाहे नूर फातमा, सानिया श्री, सलोनी कुमारी एवं फरहत जहाँ आरजू शामिल थें.






Total views : 68916










