बेगूसराय | 02 फरवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के दूसरे दिन जिले के दो अलग-अलग मैदानों पर मुकाबले खेले गए, जिसमें नौला क्रिकेट क्लब और बछवाड़ा क्रिकेट क्लब ने अपने-अपने मैच जीतकर शानदार शुरुआत की।
गांधी स्टेडियम में नौला क्रिकेट क्लब की जीत: गांधी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नौला क्रिकेट क्लब ने डंडारी क्रिकेट क्लब को 28 रन से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नौला क्रिकेट क्लब ने 40 ओवर में 6 विकेट पर 194 रन बनाए। जवाब में डंडारी क्रिकेट क्लब की टीम 32 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। शानदार गेंदबाजी के लिए पुष्कर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
ग्रीन पार्क उलाव में बछवाड़ा क्रिकेट क्लब का दबदबा: ग्रीन पार्क उलाव मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में बछवाड़ा क्रिकेट क्लब ने साहेबपुर कमाल क्रिकेट क्लब को 76 रन से हराया। बछवाड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 305 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए साहेबपुर कमाल की टीम 229 रन ही बना सकी। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए सिराज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि सीनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत मंगलवार को भी जिले के तीनों मैदानों पर लीग मुकाबले खेले जाएंगे।






Total views : 68936










