बेगूसराय | 30 जनवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय स्थित सभागार में विभिन्न सैरात एवं सार्वजनिक शौचालयों की बंदोबस्ती हेतु निर्धारित डाक की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान नगर निगम प्रशासन द्वारा सभी संबंधित सैरातों के लिए डाक आमंत्रित की गई थी।हालांकि, डाक प्रक्रिया के दौरान केवल छोटी वाहन पड़ाव, रतनपुर (वार्ड संख्या–20) की बंदोबस्ती के लिए ही डाकवक्ता उपस्थित हुए। अन्य सैरात एवं शौचालयों की बोली के लिए कोई भी डाकवक्ता सामने नहीं आया।

17 डाकवक्ताओं ने किया आवेदन: छोटी वाहन पड़ाव, रतनपुर की बंदोबस्ती हेतु कुल 17 डाकवक्ताओं द्वारा आवेदन जमा किए गए, जिनमें से एक डाकवक्ता मनीष कुमार ने अपना आवेदन वापस ले लिया। शेष डाकवक्ताओं ने बोली प्रक्रिया में भाग लिया।
71 लाख रुपये की लगी उच्चतम बोली: डाक प्रक्रिया के अंतर्गत रूपेश कुमार, पिता उमेश प्रसाद सिंह, निवासी नयागांव, पोस्ट छितनौर, जिला बेगूसराय द्वारा 71 लाख रुपये की उच्चतम बोली लगाई गई। उल्लेखनीय है कि इस छोटी वाहन पड़ाव के लिए नगर निगम द्वारा सरकारी सुरक्षित जमा राशि 40 लाख 83 हजार 650 रुपये निर्धारित की गई है।
डाक प्रक्रिया में शामिल डाकवक्ता: इस डाक प्रक्रिया में संजीव कुमार, सुमन सौरभ, रंजीत कुमार, राहुल कुमार, सुदर्शन कुमार, धीरेंद्र कुमार, विकेश कुमार, मुकेश कुमार, रितुराज गौतम, मंजेश कुमार, रोहित कुमार, अजय कुमार, अंकित कुमार, केशव कुमार एवं अभिमन्यु कुमार ने भाग लिया। नगर निगम सूत्रों के अनुसार, डाक की औपचारिक जांच एवं स्वीकृति प्रक्रिया पूरी होने के बाद शीघ्र ही बंदोबस्ती की अंतिम घोषणा की जाएगी।






Total views : 68940










