बेगूसराय | 30 जनवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय जिले में दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का भव्य प्रदर्शन शुक्रवार को गांधी स्टेडियम में देखने को मिला, जहां 26वीं बेगूसराय जिला दिव्यांग पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग के 150 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लेकर खेल प्रेमियों को रोमांचित किया।
संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन: यह चैम्पियनशिप बेगूसराय जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन, जिला पीडब्ल्यूडी संघ, सरोकार दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं डेफ राइट फाउंडेशन, बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अस्थि दिव्यांग, दृष्टिबाधित, बौद्धिक दिव्यांग, सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज़्म एवं बहु-दिव्यांग खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ भव्य शुभारंभ: चैम्पियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. शिवाजी कुमार (पूर्व राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, बिहार सरकार सह अध्यक्ष, बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमेयर अनीता राय, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. मृत्युंजय कुमार, ‘सरोकार’ के संस्थापक सदस्य कौशल किशोर वर्मा, विनय कुमार श्रीवास्तव, रत्नेश कुमार सिन्हा, प्रदेश कमिटी सदस्य कृष्णनंदन कुमार, जिला अध्यक्ष जोशी कुमार, राज्य खेल समन्वयक कुंदन कुमार पांडे एवं डेफ राइट फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति सिंह उपस्थित रहीं।

दिव्यांग खिलाड़ियों को सशक्त बनाने की दिशा में अहम पहल: मुख्य अतिथि डॉ. शिवाजी कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन दिव्यांगजनों को प्रोत्साहन देने, उन्हें मंच प्रदान करने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सच्ची लगन और इच्छाशक्ति के बल पर दिव्यांग खिलाड़ी हर चुनौती को पार कर सकते हैं। वहीं जिला अध्यक्ष जोशी कुमार ने बताया कि इस चैम्पियनशिप के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा, जो उनके लिए आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर है।

एथलेटिक्स स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन: प्रतियोगिता के दौरान रेस, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो सहित विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और कई नए रिकॉर्ड भी बने। विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विजेता खिलाड़ियों की सूची: 👉 शॉट पुट – (पुरुष)प्रणब कुमार – प्रथम, किशन कुमार – द्वितीय, 👉 शॉट पुट – (पुरुष – अन्य वर्ग), मुकेश कुमार – प्रथम, राकेश कुमार – द्वितीय, मोनु कुमार – तृतीय, 👉 शॉट पुट (महिला)- अनीता कुमारी – प्रथम, रानी परवीन – द्वितीय, जूली कुमारी – तृतीय, 👉 50 मीटर दौड़ (लड़कियां):- शिवानी कुमारी – प्रथम, सांभवी कुमारी – द्वितीय, मनीषा कुमारी – तृतीय, 👉 50 मीटर दौड़ (लड़के) :- मंनखुश कुमार – प्रथम, मुकेश कुमार – द्वितीय, श्वेत कमल कुमार – तृतीय 👉 100 मीटर दौड़ (लड़के) :- राजवीर कुमार – प्रथम, मनीष शर्मा – द्वितीय, पीयूष राज – तृतीय 👉 जैवलिन थ्रोसमर कुमार – प्रथम, मो. मुजाहिर – द्वितीय, मदन कुमार – तृतीय 👉 डिस्कस थ्रो- बमबम कुमार – प्रथम, चंदन कुमार – द्वितीय, संजीव कुमार – तृतीय
आयोजन की सफलता में स्वयंसेवकों की अहम भूमिका: इस सफल आयोजन में बिपिन, संजीत, गोरेलाल, अजय, धीरज, आफताब आलम, राकेश, विकास, बबलू कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






Total views : 68940










