बेगूसराय | 12 जनवरी 2026। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) SBSS महाविद्यालय इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती एवं नेशनल यूथ वीक के शुभ अवसर पर साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ: उद्घाटन अवसर पर NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, डॉ. आरुणि कुमार, रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रुचि जैन, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय भगत, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. परवेज, डॉ. धनंजय कुमार, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. निलेश कुमार, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. शाहिदा, डॉ. उषा किरण (इतिहास), डॉ. गोविंद कुमार, बड़ा बाबू अमित कुमार, अकाउंटेंट धीरज कुमार सहित महाविद्यालय के सभी वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे।
स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं के लिए प्रेरणा: इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी हमारे आदर्श हैं। उनके विचारों और मार्गदर्शन से हजारों युवा देश सेवा के लिए प्रेरित हुए हैं। NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि हम सभी को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए।
विवेकानंद के बताये मार्ग पर चलकर ही देश बन सकता विश्व गुरु: अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि यदि आज का युवा स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात कर ले, तो भारत पुनः विश्व गुरु बन सकता है। वहीं NSS स्वयंसेविका पायल ने कहा कि वे स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगी।स्वयंसेवक नीतीश कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हमारे आदर्श हैं और सदैव रहेंगे।
बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की सहभागिता: कार्यक्रम में NSS स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएं सचिन कुमार, अभिषेक कुमार, कौशिक कुमार, पायल कुमारी, अंजू कुमारी, वर्षा कुमारी, ज्योति कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित अन्य छात्रों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। यह कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रसेवा, आत्मबल, अनुशासन और चरित्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।





Total views : 68995










