चेन्नई | 7 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़🇮🇳 भारतीय रेलवे पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। देश की पहली और दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन जल्द ही यात्रियों की सेवा में आने वाली है। यह अत्याधुनिक ट्रेन जींद–सोनीपत सेक्शन पर 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी और इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी – शून्य शोर और शून्य प्रदूषण।
🚆 चेन्नई की ICF में तैयार, एक साथ 2600 से अधिक यात्री: इस ऐतिहासिक ट्रेन का निर्माण इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई में किया गया है। ट्रेन एक बार में 2600 से अधिक यात्रियों को ले जाने में सक्षम होगी। प्रतिदिन यह ट्रेन दो फेरे लगाते हुए लगभग 356 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रेन में सफर करना यात्रियों के लिए हवाई जहाज जैसा आरामदायक अनुभव होगा।

🛋️ कोच में मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं: हाइड्रोजन ट्रेन के कोच पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं—👉🌡️ तापमान सेंसर 👉 🚻 आधुनिक बायो-टॉयलेट और वॉशबेसिन 👉 💺 नीले रंग की आरामदायक सीटें 👉 💡 एलईडी लाइट पैनल और आधुनिक पंखे 👉 🤝 खड़े यात्रियों के लिए मजबूत हैंडग्रिप्स 👉 🚪 स्लाइडिंग दरवाजे 👉 🪵 फर्श पर मेटालिक शीट 👉 🚧 दरवाजों के पास स्टील रेलिंग और ग्रिल 👉 ट्रेन को गहरे नीले और सफेद रंग के आकर्षक संयोजन में रंगा गया है। आगे के हिस्से पर स्पष्ट रूप से लिखा है – “H₂ Powered & Clean Mobility”।

🧑✈️ लोको पायलट के लिए हाईटेक कैबिन: ट्रेन का ड्राइवर कैबिन भी अत्याधुनिक तकनीक से लैस है— 👉 📊 डिजिटल स्क्रीन, जिसमें हाइड्रोजन स्तर और गति की सटीक जानकारी 👉 🔘 पुश-बटन आधारित कंट्रोल सिस्टम 👉 🚨 रेड इमरजेंसी हैंडल ⚡ इलेक्ट्रिक सिस्टम को नियंत्रित करने के लिए आधुनिक स्विच और सर्किट ब्रेकर
हाइड्रोजन प्लांट को 24 घंटे बिजली : हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन के लिए बनाए गए प्लांट को 24 घंटे निर्बाध 11 केवी बिजली आपूर्ति दी जाएगी। इसे लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में बिजली निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की और नियमित समीक्षा व वैकल्पिक व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए।
🎯 सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट: यह परियोजना सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल है। अनुमान है कि जींद से सोनीपत के बीच ट्रेन के 4 से 5 स्टॉपेज होंगे। संभावित किराया 5 रुपये से 25 रुपये के बीच हो सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।
फिलहाल, ट्रेन के संचालन की तारीख भी घोषित नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही भारतीय रेलवे एक और ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है।
👉 नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ आपके लिए लाता रहेगा देश के विकास और नवाचार से जुड़ी हर सकारात्मक खबर।







Total views : 68939










