बेगूसराय | 4 जनवरी 2026 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम रविवार को बेगूसराय के रामदीरी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन की माता स्मृतिशेष सरोजनी देवी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि अर्पित कर व्यक्त की संवेदना: इस अवसर पर राजेश राम ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और करीब आधे घंटे तक जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह से हालचाल जाना। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
महिलाओं के सम्मान को लेकर भाजपा पर निशाना: श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा का वातावरण मिला। महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा प्राप्त था। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में भाजपा शासन में महिलाओं को अपमानजनक भाषा और बयानों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे बिहार की माताएं और बेटियां स्वयं को लज्जित महसूस कर रही हैं।
कांग्रेस नेताओं की रही मौजूदगी: कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से शिवप्रशाद गरीबदास, रामविलास सिंह, रजनीकांत पाठक, अभिषेक कुमार, सुनील सिंह, नवीन सिंह, रणजीत कुमार मुखिया, कृष्णदान राय, विक्रम कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
एक दिन पूर्व हुआ था निधन:
उल्लेखनीय है कि स्मृतिशेष सरोजनी देवी का निधन एक दिन पूर्व हुआ था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।






Total views : 68940










