बेगूसराय | 28 दिसंबर 2025 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
कांग्रेस पार्टी के 141 वें स्थापना दिवस पर बेगूसराय में कांग्रेस भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस के तमाम बड़े और छोटे नेता व कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

संविधान बचाने की अपील: स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह उर्फ़ सार्जन ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज नेहरू के बाद गांधी पर भी हमले शुरू हो गए हैं, जो लोकतंत्र और संविधान के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यदि आज हम संविधान बचाने के लिए आगे नहीं आए, तो इतिहास हमें माफ नहीं करेगा।
वक्ताओं ने रखा विचार: इस दौरान प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि वे कांग्रेस के वोटर हैं और अंतिम दम तक पार्टी के साथ रहेंगे। वहीं शिक्षक नेता अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस के कुशल नेतृत्व में देश को आज़ादी मिली और अब आरएसएस विचारधारा से प्रेरित विभाजनकारी ताकतों से संघर्ष की आवश्यकता है।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां: कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से हुई। इसके बाद प्रियंका गांधी द्वारा अनावृत इंदिरा गांधी की प्रतिमा की स्थापना कर माल्यार्पण किया गया। साथ ही कांग्रेसियों द्वारा स्मारिका 2025 का विमोचन किया गया।

उत्साह और सहभागिता: कार्यक्रम में शिक्षक नेता राजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, मुरलीधर मुरारी, संजय सिंह, के.डी. हिमांशु, रजनीकांत पाठक, राजदेव सिंह, चुनचुन राय, बैजनाथ प्रसाद सिंह, रणजीत कुमार मुखिया, राजदेव पासवान, सतीश कुमार वीरू, राम पदार्थ राय, सुनील सिंह, मुकेश कुमार गुड्डू, रामानुज कुमार, ब्रजेश कुमार प्रिंस, राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, योगेश कुमार सहित कई नेताओं ने विचार रखे। वहीं छोटी बच्ची प्रगति के ओजस्वी भाषण ने सभागार को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का संचालन राम विलास सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विक्रम कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया।





Total views : 68995










