🎉 पुनः मुख्यमंत्री बनने की खुशी में बेगूसराय में जोशिला आयोजन
बेगूसराय | 25 दिसंबर 2025 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
नीतीश कुमार के प्रचंड नेतृत्व में NDA की ऐतिहासिक विजय एवं उनके पुनः मुख्यमंत्री बनने की खुशी में जनता दल (यू) द्वारा बेगूसराय में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष भूमिपाल राय एवं महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

🗣️ सुशासन और विकास की जीत: मदन सहनी
बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी ने कहा कि बिहार की राजनीति में एक बार फिर यह सिद्ध हो गया है कि सुशासन, विकास और विश्वसनीय नेतृत्व का पर्याय नीतीश कुमार हैं। उन्होंने कहा कि NDA की यह प्रचंड जीत विपक्ष की नकारात्मक राजनीति और भ्रम फैलाने की कोशिशों पर जनता का करारा जवाब है।
👥 कार्यकर्ताओं को बताया जीत का शिल्पकार:
झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि यह सम्मान समारोह उन जुझारू कार्यकर्ताओं को समर्पित है, जिन्होंने बूथ स्तर पर विपक्ष का डटकर मुकाबला किया और नीतीश कुमार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को इस जीत का वास्तविक शिल्पकार बताया।
🏛️ नेतृत्व नहीं, काम की जीत: वक्ता पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि यह जीत किसी गठबंधन की नहीं, बल्कि नीतीश कुमार के कार्यों की जीत है। वहीं नव-निर्वाचित विधायक अभिषेक आनंद ने कहा कि बिहार की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उसे विकास, कानून का राज और ईमानदार नेतृत्व चाहिए।
🗨️ संगठनात्मक मजबूती का प्रदर्शन:
कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष भूमिपाल राय ने कहा कि जनता दल (यू) का हर कार्यकर्ता नीतीश कुमार की ढाल बनकर खड़ा है। महानगर अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि यह जीत विपक्ष के लिए चेतावनी है और कार्यकर्ताओं की ताकत से NDA बिहार में अजेय है।
👥 बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता रहे मौजूद:
समारोह में चेरिया बरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद, मटिहानी के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह, पूर्व मंत्री मंजू वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष रीना चौधरी, जिला परिषद सदस्य नदलाल राय, कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह उर्फ धनकु, रविंद्र सिंह, सभी प्रखंड अध्यक्ष, विधान सभा प्रभारी पशुपति पारस, अरुण साहनी, पवन कुमार, उमेश पटेल, बृजकिशोर मेहता, धर्मवीर कुमार, नगर प्रवक्ता कुंदन कुमार सिन्हा उर्फ पिंटू, जिला युवा अध्यक्ष पंकज कुमार राय, छात्र नेता सौरभ कुमार, पूर्व व्यवसायिक जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार देव, शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष जिला मनीष राय सहित बड़ी संख्या में युवा, छात्र और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
✊ संगठन ने लिया संकल्प
कार्यक्रम के अंत में जनता दल (यू) संगठन ने एक स्वर में संकल्प लिया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को विकास, सम्मान और समृद्धि की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए हर कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा।





Total views : 68998










