नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ – बेगूसराय। 02 दिसंबर 2025
बेगूसराय स्थित श्रम संसाधन विभाग, बिहार के अंतर्गत गवर्नमेंट ITI परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेष की अध्यक्षता में किया गया। कैंप में निजी कंपनियों के प्रतिनिधि कार्तिक एवं विपुल ने अभ्यर्थियों को वेतन, भत्ते, कार्यस्थल एवं कार्य प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। कंपनी द्वारा उपलब्ध 200 रिक्तियों के विरुद्ध कुल 64 अभ्यर्थियों ने कैंप में भाग लिया, जिनमें से 16 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के आधार पर स्थल पर ही चयन किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेष ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार व कैरियर मार्गदर्शन देते हुए बताया कि नियोजन कार्यालय प्रत्येक माह जॉब कैंप का आयोजन करता है, जिसमें बिहार सहित विभिन्न राज्यों की निजी कंपनियों को आमंत्रित किया जाता है। इसकी सूचना समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से समय–समय पर साझा की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी नियोजनालय में संचालित पुस्तकालय की निःशुल्क सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्रम में NCS पोर्टल द्वारा निःशुल्क उपलब्ध सभी ऑनलाइन सुविधाओं के बारे में JSA राहुल कुमार और YP पंकज कुमार ने जानकारी दी। इस अवसर पर DSM सतीश पटेल, सामंत कुमार, रंजय सिंह देव एवं ITI से सुजीत कुमार उपस्थित रहे।






Total views : 68940










