नेशनल पॉजिटिव न्यूज़। बेगूसराय | 28 नवंबर 2025
जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला की अध्यक्षता में आज जिला गंगा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत चल रहे सभी कार्यों की समीक्षा की गई।
परियोजना कार्यों की प्रगति की समीक्षा: बैठक में जिला पंचायत पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। डीएम ने गंगा संरक्षण, प्रदूषण रोकथाम और जन-जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों में तेजी लाने का निर्देश दिया। अब तक किए गए कार्यों और पूर्व निर्देशों के अनुपालन की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।
घाटों की सफाई और विकास पर निर्देश: डीएम ने सभी प्रमुख घाटों—झमटिया, अयोध्या, मुंगेर घाट—की साफ–सफाई और विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया। नगर निकायों को कचरा प्रबंधन मजबूत करने और सभी घाटों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सिमरिया हाट परिसर में अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीओ को त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया गया।
मछुआरों और तटवर्ती पंचायतों पर विशेष ध्यान: मछुआरों को पहचान पत्र एवं बैंक क्रेडिट कार्ड सुविधा तेजी से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। गंगा किनारे जैविक खेती को और विस्तारित करने पर भी चर्चा की गई। तटवर्ती पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर संचालित करने हेतु सिविल सर्जन को दिशा–निर्देश जारी किए गए।
पर्यटन विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय: सिमरिया में वाहनों के लिए PPP मोड में पार्किंग स्टैंड विकसित करने और फेरी/स्ट्रीमर सेवा को PPP मोड में शुरू करने पर सहमति बनी, ताकि क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।






Total views : 63170