बेगूसराय | 02 नवंबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर बेगूसराय जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। रविवार को जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों — बेगूसराय, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, चेरियाबरियारपुर, बखरी और साहेबपुर कमाल — में निर्वाची पदाधिकारी, सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला।

🔹 शांतिपूर्ण मतदान का संदेश : इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य आगामी मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराना था। पदाधिकारियों और सुरक्षा बलों ने प्रमुख बाजारों, सड़कों और संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
🔹 मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान की अपील : फ्लैग मार्च के दौरान निर्वाची पदाधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक मतदाता निर्भीक होकर मतदान केंद्र पहुंचे और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी निभाए। उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च, एरिया डोमिनेशन और सुरक्षा समीक्षा लगातार जारी है, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
🔹 सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद : फ्लैग मार्च में सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ कर दिया गया है और आने वाले दिनों में भी ऐसे फ्लैग मार्च व जनसंपर्क अभियान जारी रहेंगे।





Total views : 68995










