बेगूसराय। 01 नवंबर 2025 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। शनिवार को समाहरणालय स्थित कारगिल विजय भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने प्रेस वार्ता कर तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

🔹 मतदाता सूची एवं ईवीएम तैयारी पूर्ण : डीएम ने बताया कि सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बैलेट पेपर की प्रिंटिंग पूरी हो चुकी है, सभी ईवीएम का कमीशनिंग अभ्यर्थियों की उपस्थिति में कर लिया गया है। साथ ही, 5% ईवीएम पर मॉक पोल कर 1000 मत डालकर परीक्षण भी पूरा किया गया है। अभ्यर्थियों के टेस्टिमोनियल वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जा चुके हैं।
🔹 मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएँ: डीएम ने बताया कि प्रत्येक मतदाता को वोटर पर्ची घर-घर जाकर दी जा रही है, ताकि उन्हें अपने बूथ और क्रम संख्या की पूरी जानकारी रहे। मतदान कार्य में लगे सभी कर्मियों को 4 नवंबर को बूथ एवं सामग्री की जानकारी दी जाएगी, जबकि 5 नवंबर को ईवीएम वितरित की जाएगी।
🔹 हर बूथ पर वेबकास्टिंग और मोबाइल डिपोजिट व्यवस्था: प्रत्येक बूथ पर मोबाइल डिपोजिट की सुविधा दी गई है। सभी बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी ताकि मतदान प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।
🔹 मतदान उपरांत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था : मतदान के बाद सभी ईवीएम बाजार समिति, बेगूसराय में सुरक्षित जमा की जाएंगी। इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था, रोशनी और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक मनीष ने बताया कि जिले के 2537 बूथों के लिए 1151 भवनों में CAPF की तैनाती की गई है। पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही है और संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी जारी है।
🔹 डीएम और एसपी की अपील : डीएम तुषार सिंगला एवं एसपी मनीष ने जिलेवासियों से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा “जिला प्रशासन निष्पक्ष चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। सभी मतदाता 6 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।”
🔹 बेगूसराय चुनाव एक नज़र में : 👉 कुल विधानसभा क्षेत्र: 7 👉 कुल मतदाता: 21,36,781 👉 कुल बूथ: 2537 👉 भवनों की संख्या: 1151 👉 महिला संचालित बूथ: 22 👉 विकलांग संचालित बूथ: 7 👉 आदर्श बूथ: 36 👉 मतदान समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 👉 सुविधाएँ: रैंप, पेयजल, बिजली, शेड और व्हीलचेयर की व्यवस्था
📢 नेशनल पॉजिटिव न्यूज़ आपसे भी अपील करता है 👉 “लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लें, 6 नवंबर को मतदान अवश्य करें!”






Total views : 68948










