बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नामांकन के अंतिम चरण में, बेगूसराय जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन
बेगूसराय, 16 अक्टूबर 2025 | नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नामांकन प्रक्रिया के तहत बुधवार को बेगूसराय जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान पूरे जिले में गहमागहमी का माहौल देखने को मिला। प्रमुख राजनीतिक दलों के दिग्गज नेताओं के साथ कई निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में उतरे।

नामांकन कराने वालों में मुख्य रूप से भाजपा नेता सुरेन्द्र मेहता बछवाड़ा से, रजनीश कुमार तेघड़ा से, वही मटिहानी से जदयू नेता सह निवार्तमान विधायक राजकुमार सिंह, पहली बार राजद से नामांकन कराने आये नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ़ बोगो सिंह, कांग्रेस की पूर्व विधायक अमिता भूषण बेगूसराय से नामांकन कराने एसडीओ कार्यालय पहुंची।

नामांकन को लेकर काफी गहमा गहमी रही। प्रमुख लोगों के नामांकन के कारण काफी संख्या में समर्थक भी एसडीओ कार्यालय के सामने जुटे रहे। तेघरा में समर्थकों के बीच नोक झोक की भी सुचना है। इस कारण एसडीएम कार्यालय के समक्ष पारा मिलेट्री और बीएसएफ के जवान तैनात किये गए थे।

बेगूसराय विधानसभा से कांग्रेस की पूर्व विधायक अमिता भूषण ने एसडीओ कार्यालय पहुंचकर नामांकन किया। वहीं सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया से गौतम कुमार, समता पार्टी से सुशील कुमार, आम आदमी पार्टी से मीरा सिंह, जनसुराज पार्टी से सुरेंद्र कुमार सहनी, तथा निर्दलीय प्रत्याशी विजय कुमार, पिंकी सिन्हा और मो. सद्दाम हुसैन ने भी पर्चा भरा।

मटिहानी, बछवाड़ा और तेघड़ा में भी नामांकन का जोश : मटिहानी विधानसभा से जदयू विधायक राजकुमार सिंह ने पुनः नामांकन किया, वहीं राजद की ओर से नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह मैदान में हैं। जनसुराज पार्टी के अरुण कुमार, समता पार्टी के देवानंद राऊत और निर्दलीय बिजय प्रकाश उर्फ पप्पू कुमार ने भी नामांकन किया।

बछवाड़ा विधानसभा में बीजेपी नेता सुरेंद्र मेहता, कांग्रेस के शिव प्रकाश गरीब दास, सीपीआई के अवधेश कुमार राय, और निर्दलीय राजा राम सिंह ने पर्चा दाखिल किया।
तेघड़ा विधानसभा से बीजेपी के रजनीश कुमार, रामरतन सिंह सीपीआई, बहुजन समाज पार्टी के मो. शकील, समता पार्टी के अविनाश भारती, तथा निर्दलीय मृणाल वरुण और रामकुमार ने नामांकन कराया।

चेरिया-बरियारपुर, साहेबपुर कमाल और बखरी से भी कई नाम :
चेरिया-बरियारपुर से जदयू के अभिषेक आनंद, जनसुराज पार्टी के मृत्युंजय कुमार, और निर्दलीय विजय तांती ने नामांकन किया।
साहेबपुर कमाल विधानसभा से परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के सुरेंद्र कुमार, लोजपा (रामविलास) के सुरेंद्र विवेक, जनसुराज पार्टी के मो. अब्दुल्लाह, आरजेडी के सतनंद सम्बुद्रा, समता पार्टी से मो. मिराज तथा निर्दलीय सेटू कुमार, विश्वजीत कुमार, विवेकानंद प्रसाद, मो. अफताब आलम, और बहुजन समाज पार्टी से अनंत कुमार पोद्दार ने पर्चा दाखिल किया।
बखरी विधानसभा से निर्दलीय संजीव कुमार और सीपीआई के सूर्यकांत पासवान ने नामांकन किया।






Total views : 68970










