बेगूसराय 12 अक्टूबर 2025| नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय जिले के खेल प्रेमियों के लिए गर्व का क्षण है। बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले घरेलू टूर्नामेंट (15 अक्टूबर से शुरू) के लिए घोषित बिहार अंडर-23 क्रिकेट टीम में बेगूसराय के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस टीम में पृथ्वीराज को बिहार टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है, जबकि जयंत गौतम और सुधांशु कुमार को टीम के सदस्य के रूप में चुना गया है।
बेगूसराय के क्रिकेट का बढ़ता वर्चस्व : इस उपलब्धि पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने कहा कि “पहली बार बिहार की टीम में बेगूसराय से तीन खिलाड़ियों का चयन होना जिले के लिए गर्व की बात है। यह इस बात का प्रमाण है कि बेगूसराय का क्रिकेट अब बिहार में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि “आज जिले के पुरुष और महिला दोनों वर्गों के खिलाड़ी राज्य स्तर पर लगातार चयनित हो रहे हैं, जो आने वाले समय में बेगूसराय को बिहार क्रिकेट का हब बना सकता है।”
जिले में खुशी का माहौल : इन तीनों खिलाड़ियों के चयन से पूरे जिले में उत्सव जैसा माहौल है। इस अवसर पर बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, विधायक कुंदन कुमार, विधायक राजकुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य सर्वेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह, सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, और कई अन्य गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिले के गौरव बने युवा खिलाड़ी : बेगूसराय के पृथ्वीराज, जयंत गौतम और सुधांशु कुमार ने अपनी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। उनके चयन से न केवल जिला बल्कि पूरे बिहार में बेगूसराय का नाम रोशन हुआ है।






Total views : 63193