पहले चरण में बेगूसराय समेत कई जिलों में 6 नवंबर को चुनाव, मतगणना 14 नवंबर को होगी
बिहार / बेगूसराय। 6 अक्टूबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस बार पूरे बिहार में चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर 2025 को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर 2025 को होगा, जबकि 14 नवंबर को मतगणना की जाएगी।
बेगूसराय जिले में पहले चरण में चुनाव : बेगूसराय जिले में पहले चरण यानी 6 नवंबर 2025 को मतदान होगा। जिले की कुल 7 विधानसभा सीटें हैं —141-चेरियाबरियारपुर, 142-बछवाड़ा, 143-तेघड़ा, 144-मटिहानी, 145-साहेबपुरकमाल, 146-बेगूसराय और 147-बखरी (सुरक्षित) — इन सभी में एक ही दिन मतदान होगा।
नामांकन प्रक्रिया और तिथियाँ : चुनाव को लेकर 👉 अधिसूचना 10 अक्टूबर 2025 को जारी की जाएगी।👉 नामांकन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 👉 संवीक्षा की तिथि: 18 अक्टूबर 👉नामांकन वापसी की तिथि: 20 अक्टूबर 👉 मतदान तिथि: 6 नवंबर 👉मतगणना तिथि: 14 नवंबर
बेगूसराय जिले में मतदाताओं की संख्या: जिले में कुल 21,29,452 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें पुरुष मतदाता: 11,30,640 महिला मतदाता: 9,98,773, थर्ड जेंडर मतदाता: 39
विधानसभा-वार मतदाताओं का विवरण
विधानसभा कुल मतदाता पुरुष महिला थर्ड जेंडर। चेरियाबरियारपुर विधानसभा में कुल 2,70,925 मतदाता है जिनमें 1,43,084 पुरुष और 1,27,831 महिला मतदाता है जबकि 10 ट्रांस जेंडर मतदाता है। उसी तरह बछवाड़ा विधानसभा में कुल 3,10,439 मतदाता में 1,65,534 पुरुष 1,44,903 महिला और 2 TG, तेघड़ा विधानसभा में कुल 2,99,585 मतदाता है, जिनमें पुरुष मतदाता की संख्या 1,57,920 और महिला मतदाता की संख्या 1,41,656 है जबकि 9 TG मतदाता है। मटिहानी में कुल 3,52,495 जिनमें पुरुष 1,88,101 महिला 1,64,391 TG 3 है। साहेबपुरकमाल में कुल 2,61,717 जिनमें पुरुष 1,39,879 महिला 1,21,836 TG 2 है। वहीं बेगूसराय में कुल मतदाता 3,40,777 जिनमें पुरुष 1,81,149 महिला 1,59,623 और TG मतदाता 5 है। इसी प्रकार बखरी (सुरक्षित) में कुल 2,93,514 है जिनमें पुरुष मतदाता 1,54,973 महिला मतदाता 1,38,533 और 8 TG मतदाता है।
विशेष श्रेणी के मतदाता : दिव्यांग मतदाता (PwDs): 20,515 (पुरुष 12,823, महिला 7,692) 👉 पहली बार मतदान करने वाले युवा (18-19 वर्ष): 48,264 (पुरुष 27,860, महिला 20,402, TG 2) 👉 85 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाता: 10,711 👉 सेवा मतदाता: 4,218
मतदान केंद्र और सुविधाएँ : बेगूसराय जिले में कुल 2,537 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सभी मतदाताओं को 100 प्रतिशत वोटर कार्ड निर्गत किए जा चुके हैं।विधानसभा आम चुनाव से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
🗳️ निष्कर्ष: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल अब पूरी तरह बन चुका है। चुनाव आयोग द्वारा तिथियों की घोषणा के बाद जिलेभर में तैयारी तेज हो गई है। प्रशासन मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर प्रयासरत है।







Total views : 63163