बेगूसराय। 4 अक्टूबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
पूर्व विधायक अमिता भूषण ने अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पदयात्रा जारी रखते हुए आज हैबतपुर पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बासुदेवपुर, कोरिया, हैबतपुर, चंदपूरा सहित कई गांवों में जाकर आम लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी।
चेरिया बरियारपुर की घटना पर आक्रोश: पदयात्रा के उपरांत श्रीमती भूषण ने चेरिया बरियारपुर में नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के पीड़ित परिजनों से भेंट की। घटना से आक्रोशित और व्यथित होकर उन्होंने सरकार और प्रशासन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि – “एक नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हत्या की दिल दहलाने वाली घटना घिनौनी है। यह नैतिकता के पतन और कुशासन की पराकाष्ठा है। बेलगाम महिला अपराध पर सरकार और प्रशासन की चुप्पी अपराधियों के हौसले बुलंद कर रही है।”
सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग: पूर्व विधायक ने मांग की कि अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी हो तथा फास्टट्रैक कोर्ट के माध्यम से दोषियों को कड़ी सज़ा दी जाए। साथ ही उन्होंने सरकार से बेलगाम अपराध पर नियंत्रण के लिए निर्णायक कदम उठाने की अपील की।
परिजनों को दिया सांत्वना और भरोसा: श्रीमती भूषण ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह उनके साथ मजबूती से खड़ी हैं। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, नवल सिंह, बलराम कुमार, पंचायत अध्यक्ष आलोक कुमार, श्रीकांत सिंह, देवेंद्र सिंह, नरेश सिंह, पंकज मिश्र, महेश कुंवर, विपुल कुंवर, विक्रम कुमार, शंभू राय, राजबली कुंवर, टेकारी सिंह, नीतीश कुमार, गोलू कुमार, लालू कुमार, बमबम राय, शंकर सिंह, चुनचुन कुंवर, बबलू सिंह, सुधीर मिश्रा, दिनेश पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।





Total views : 68974










