बेगूसराय, 30 सितंबर 2025 नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
नवरात्रि पर्व के अवसर पर बेगूसराय जिले में इस बार दुर्गा पूजा विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में डूबे हुए हैं।

भव्य और थीम आधारित पंडाल: इस बार बेगूसराय के बखरी प्रखंड और शहर के विभिन्न हिस्सों में दुर्गा पूजा पंडाल अपनी अनोखी थीम और सजावट के लिए खास चर्चा में हैं। बखरी बाजार दुर्गा पूजा समिति ने लगभग 30 लाख रुपये की लागत से “तिरुपति बालाजी मंदिर शैली” का भव्य पंडाल तैयार किया है। पोखरिया दुर्गा स्थान समिति ने “मीनाक्षी मंदिर” की झलक पेश करते हुए सजावट की है। नगर थाना चौक पूजा समिति ने इस बार “अयोध्या राम मंदिर” थीम पर आकर्षक पंडाल बनाया है। वहीं बीएमपी 08 में केदारनाथ धाम का आकर्षक गेट बनाया गया है जो श्रद्धालुओं को खूब आकर्षित कर रहा है।

पावरहाउस चौक पर इंडिया गेट के तोरण द्वारा बनाये गए है। उसी तरह गौशाला रोड स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में भव्य तोरण द्वार बनाये गए है। नौरंगा स्थित श्री श्री 108 बड़ी दुर्गा माता मंदिर में भी भव्य पंडाल और आकर्षक लाइटिंग कि गई है। बरौनी रिफाइनरी दुर्गा पूजा समिति का पंडाल अपने आधुनिक लाइटिंग और कलात्मक मूर्तियों के लिए प्रसिद्ध हो रहा है।तेघड़ा दुर्गा पूजा समिति ने पारंपरिक शैली के साथ आधुनिक तकनीक का सुंदर संगम किया है।

कई स्थानों और पूजा पंडालों में बनायीं गई है माँ कि आकर्षक प्रतिमा : बेगूसराय शहर kए कटी पूजा पंडालों और मंदिरों में माँ कि आकर्षक प्रतिमा स्थापित कि गई है जहाँ श्रद्धालु मंगलवार के अहले सुबह से ही पूजा अर्चना में जुटे है। शहर श्री श्री 108 बड़ी दुर्गा माता मंदिर में परंपरागत प्रतिमा आकर्षक बबनायीं गई है जिसे सोने और चांदी के आभूषण से सजाया गया है। वहीं बीएमपी 08 के वैष्णवी दुर्गा मंदिर में भी आकर्षक प्रतिमा बनायीं गई है। यहाँ साउंड इफ़ेक्ट और लाइटिंग कि कारीगरी कि गई है। इस मंदिर में मेघ गर्जन, सिंह गर्जन, राक्षस के हँसने की आवाज़ आदि का साउंड इफ़ेक्ट दिया गया है जो श्रद्धालु को काफी आकर्षित कर रहा है। उसी तरह टाउनशिप के ई 2 दुर्गा मंदिर, कपस्या मंदिर, मीरगंज नवयुवक दुर्गा मंदिर, कर्पूरी स्थान के नजदीक किरोड़ीमल दुर्गा स्थान, हीरालाल चौक दुर्गा मंदिर, लहेरी धर्मशाला दुर्गा मंदिर, लोहियानगर सर्वमंगला दुर्गा मंदिर, पन्हास स्थित दुर्गा मंदिर, पावरहाउस मंदिर, गांधी चौक दुर्गा मंदिर, विष्णुपुर, रतन पुर, चट्टीरोड, अम्बेडकर चौक, बाघी दुर्गा मंदिरों में भी आकर्षक प्रतिमा बनायीं गई है।
श्रद्धालुओं की भीड़ : हर पंडाल पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। बखरी मेला परिसर, नगर थाना चौक और बरौनी क्षेत्र में शाम होते ही रौनक देखते ही बनती है।
प्रशासन की कड़ी चौकसी: बेगूसराय जिला प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। पूरे जिले में 214 पूजा स्थलों को संवेदनशील घोषित किया गया है। यहाँ मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। साथ ही पंडालों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। इस बार हर चौक चौराहों पपर पुलिस कि अच्छी व्यवस्था कि गई है। कपस्या चौक सहित कई चौक पर पुलिस कण्ट्रोल रूम भी बनाये गए है जहाँ से भीड़ पर निगाह रखी जा रही है।
उत्साह और आस्था का संगम: बेगूसराय की दुर्गा पूजा न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक मेल-जोल का भी अवसर बन चुकी है। स्थानीय लोग और प्रवासी मिलकर इस पर्व को उत्साह और भक्ति के साथ मना रहे हैं।
👉 बेगूसराय में इस बार की दुर्गा पूजा भव्यता, सुरक्षा और आस्था का अनूठा संगम साबित हो रही है।





Total views : 68974










