बेगूसराय, 30 सितंबर 2025 नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय जिला स्वास्थ्य सेवाओं की दुर्दशा एक बार फिर सामने आ गई है। वनद्वार मुशहरी क्षेत्र में भयावह रूप से डायरिया फैलने से कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग संक्रमित हैं। इस गंभीर स्थिति को लेकर सदर बेगूसराय की पूर्व विधायक अमिता भूषण ने आज मृतकों के परिजनों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और सरकार व प्रशासन पर जमकर हमला बोला।
“जनता भगवान भरोसे जीने को मजबूर” – अमिता भूषण: श्रीमती भूषण ने कहा कि जिला प्रशासन और स्थानीय पदाधिकारी अपने-अपने राजनीतिक स्वार्थ और महिमा मंडन में व्यस्त हैं, जबकि महादलित बस्ती में लोग संक्रमण से मर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद को बैनर लगाने और प्रचार करने का पर्याप्त समय है, लेकिन स्वास्थ्य शिविर, डॉक्टर और पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में सिर्फ औपचारिकताएं की जा रही हैं।
केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना: अमिता भूषण ने हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को भाजपा प्रवक्ता द्वारा लाइव डिबेट में दी गई जान से मारने की धमकी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि शहादत की परंपरा वाले एक संवैधानिक पद पर बैठे नेता को धमकी देना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। इस मामले में उन्होंने गृह मंत्री से जवाब और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
मौके पर बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद: इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, उपाध्यक्ष ललिता देवी, सुबोध सदा, अभिषेक पंडित, मुखिया प्रतिनिधि चुन-चुन पासवान, रामसार्थक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि 👉 बेगूसराय में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति और प्रशासन की उदासीनता को लेकर आम जनता में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।






Total views : 68993










