बेगूसराय, 26 सितंबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
आज का दिन महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 75 लाख महिलाओं को पहली किस्त के रूप में प्रति लाभुक 10-10 हज़ार रुपये, कुल 7,500 करोड़ रुपये सीधे बैंक खातों में हस्तांतरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे।
बेगूसराय में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण: इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रेक्षा गृह आर्ट गैलरी कंकौल, बेगूसराय में किया गया, जहाँ जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला, उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, बड़ी संख्या में जीविका दीदियाँ और जिले के पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों, पंचायत कार्यालयों और राजस्व ग्रामों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जीविका दीदी की रसोई का शुभारंभ: इसी दिन बेगूसराय समाहरणालय परिसर में जीविका दीदी की रसोई का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन बेगूसराय सांसद एवं केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। इस पहल का उद्देश्य समाहरणालय आने वाले अधिकारियों, कर्मियों और आम जनता को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम: उद्घाटन अवसर पर जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने कहा कि यह पहल न केवल महिलाओं को स्वावलंबन और आजीविका संवर्द्धन का अवसर देगी बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश भी प्रसारित करेगी।





Total views : 68995










