बेगूसराय, 25 सितंबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बेगूसराय कांग्रेस भवन में आज आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तराखंड के पूर्व विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, एआईसीसी CWC सदस्य गणेश गोदियाल और जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने “घर-घर अधिकार कैंपेन” तथा वोट चोरी व स्थानीय मुद्दों को लेकर पत्रकारों को संबोधित किया।
गोदियाल ने गिनाईं उपलब्धियां : गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन की 17 महीने की सरकार में बिहार की जनता को अधिकार और सुविधाओं का लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि—रोजगार के क्षेत्र में “मेडल लाओ-नौकरी पाओ” योजना, पर्यटन नीति और आईटी पॉलिसी, 75% तक आरक्षण सीमा, 26 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़क और पल-बाईपास निर्माण, 50 हजार करोड़ से अधिक निवेश के एमओयू, इन्हें लागू कर सरकार ने नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने आगे कहा कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो 👉 गरीब परिवारों को उद्योग हेतु 2 लाख तक सहायता 👉 विधवा, दिव्यांग और वृद्धा पेंशन ₹1500 मासिक (हर साल ₹200 बढ़ोतरी) 👉 भूमिहीन परिवारों को शहरी क्षेत्र में 3 डिसमिल और ग्रामीण क्षेत्र में 5 डिसमिल जमीन 👉 हर विधानसभा में स्थानीय रोजगार हेतु 50 हजार करोड़ का “बिहार स्टार्टअप फंड” 👉 200 यूनिट मुफ्त बिजली 👉 मनरेगा में ₹300 प्रतिदिन मजदूरी और काम के दिन दोगुने“ 👉 भाई-बहन मान योजना” के तहत खाते में ₹2500 प्रतिमाह 👉 25 लाख तक मुफ्त इलाज (सरकारी व निजी अस्पतालों में दवाई, जांच और सर्जरी शामिल) 👉 शिक्षा व सामाजिक न्याय का अधिकारको प्राथमिकता दी जाएगी।
राहुल गांधी का उल्लेख: गोदियाल ने कहा कि लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार की जनता से संवाद कर मेनिफेस्टो कमेटी की रिपोर्ट देखी और “घर-घर अधिकार कार्ड” को अंतिम रूप दिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान, तेलंगाना, झारखंड, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में कांग्रेस सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाएं पहले से लागू हैं।
सामाजिक सौहार्द पर जोर: जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू धर्म साधकों को प्रेम, करुणा और समाज कल्याण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय की सांस्कृतिक परंपरा में वर्षों से दुर्गा पूजा में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय मिलकर भाग लेते रहे हैं। किरोड़ीमल दुर्गा और गजानन दुर्गा पूजा समितियों में मुस्लिम समुदाय प्रबंधन संभालता है। बखरी पुरानी दुर्गा स्थान पर भी मुस्लिम समाज की सक्रिय भागीदारी रहती है। उन्होंने नफरत फैलाने वाले जनप्रतिनिधियों की जांच और प्रशासन से कार्रवाई की मांग भी की।
उपस्थित नेता: इस अवसर पर पूर्व विधायक अमिता भूषण, कांग्रेस नेता महेश सिंह, सुबोध कुमार, हारून रशीद खान, जिला प्रवक्ता रणजीत कुमार मुखिया, जयप्रकाश गुप्ता, रामचंद्र सिंह, दीपक कुमार कश्यप सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।







Total views : 63185