बेगूसराय, 20 सितंबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़।
राज्य के दिव्यांग खिलाड़ियों को मुख्यधारा से जोड़ने और उनके खेल कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से State Wide Para Sports Championship 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता समाज कल्याण विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार पेरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 24 सितंबर 2025 तक चल रही है।
बेगूसराय में विशेष आयोजन: 22 सितंबर को बेगूसराय जिले में पेरा बैडमिंटन और पेरा एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड) की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
👉 स्थल: गांधी स्टेडियम, बेगूसराय और श्रीकृष्ण सिंह इंडोर स्टेडियम (सर्किट हाउस के समीप)प्रतियोगिताएं: 👉 पेरा बैडमिंटन (पुरुष एवं महिला) – U-18 एवं सीनियर वर्गपेरा एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड) – 100 मीटर, 800 मीटर, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो (U-18 एवं सीनियर वर्ग)
खिलाड़ियों की भागीदारी: सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, बेगूसराय सुश्री नेहा कुमारी ने बताया कि प्रतियोगिता में बेगूसराय जिले से 235 और खगड़िया जिले से 35 दिव्यांग खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। खिलाड़ियों को विभिन्न आयु वर्गों एवं खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम: प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह प्रतियोगिता दिव्यांग खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण मंच बनेगी। साथ ही, इससे खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।






Total views : 63170