मुंबई के जुहू में हुआ भव्य आयोजन, कई नामचीन हस्तियों को किया गया सम्मानित
मुंबई/बेगूसराय। 18 सितम्बर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
बरौनी बेगूसराय के सर्वेश कश्यप बने देश के टॉप 50 आइकॉनिक पर्सनालिटी। मुंबई के जुहू में आयोजित टॉप 50 इंडियन आइकॉन अवार्ड्स 2025 के दौरान बरौनी, बेगूसराय के मूल निवासी और चर्चित मीडिया रणनीतिकार सर्वेश कश्यप को सम्मानित किया गया। इस सम्मान के साथ उनका नाम देश की टॉप 50 आइकॉनिक पर्सनालिटी में शामिल हो गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, बॉलीवुड गायिका जसपिंदर नरुल्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कई दिग्गज हस्तियों को मिला सम्मान : इस अवार्ड समारोह में मशहूर गायिका तृप्ति साक्या, गायक देबोजित साहा, कॉमेडियन सुनील पाल, अभिनेता पंकज बेरी, रवि झांकल सहित 49 अन्य चर्चित हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। यह आयोजन बॉलीवुड फिल्म निर्माता दुष्यंत प्रताप सिंह के निर्देशन में हुआ।
रणनीतिक प्रबंधन में स्थापित की नई पहचान: सर्वेश कश्यप पिछले आठ वर्षों से बतौर स्ट्रैटेजिक एडवाइजर कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। उन्होंने हिंदी और क्षेत्रीय फिल्मों, फैशन इंडस्ट्री, कॉरपोरेट कंपनियों, राजनीतिक दलों और नेताओं के लिए मीडिया प्रबंधन व रणनीति तैयार कर सफलता दिलाई है। हाल ही में वे मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता के मीडिया रणनीतिकार रहे, जिसने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान दिलाई।
परिवार और सहयोगियों को किया समर्पित: सम्मान मिलने पर सर्वेश कश्यप ने इसे अपने परिवार, सहयोगियों और उन सभी संस्थानों को समर्पित किया, जिन्होंने उन पर भरोसा कर उनकी सेवाएं लीं। उन्होंने युवाओं से जनसंपर्क और पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में करियर बनाने की अपील की।
वैशाली मोशन पिक्चर्स की शुरुआत: सर्वेश ने हाल ही में वैशाली मोशन पिक्चर्स नामक फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन व प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की है। इसके तहत कई हिंदी फिल्मों का पैन इंडिया स्तर पर डिस्ट्रीब्यूशन किया गया है और भविष्य में बड़े म्यूजिक प्रोजेक्ट्स व फिल्मों पर भी काम जारी है।
पहले भी मिल चुके कई सम्मान: सर्वेश कश्यप को इससे पूर्व ग्लोरी ऑफ इंडिया, ग्लोबल बिहार नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड, युवा कर्म कौशल सम्मान, फिल्म बंधु उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेस्ट पीआरओ सहित कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। वे सुनील शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा, रवि किशन, पवन सिंह, अक्षरा सिंह और प्रकाश झा प्रोडक्शन जैसे नामचीन कलाकारों व संस्थानों के लिए भी काम कर चुके हैं।






Total views : 75871