गांधीनगर (गुजरात) में 14-15 सितंबर 2025। नेशनल पॉजिटिव न्यूज़
गुजरात गांधीनगर में भारत सरकार के राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में इंडियन ऑइल बरौनी रिफाइनरी को विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), बेगूसराय को “प्रशासन श्रेणी” में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।
निरंतर प्रयासों का मिला फल: सम्मेलन के दौरान राजभाषा विभाग की सचिव अंशुला अग्रवाल ने नराकास बेगूसराय के अध्यक्ष रवि प्रकाश (कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, बरौनी रिफाइनरी) तथा सचिव संजय यादव (वरिष्ठ अधिकारी, इंडियनऑयल) को सम्मान पत्र प्रदान किया। यह सम्मान हिंदी के प्रसार-प्रचार, कार्यान्वयन और अभिनव पहल के अंतर्गत किए जा रहे सतत प्रयासों की स्वीकृति है।
हिंदी प्रचार में निभाई अहम भूमिका: समिति ने सदैव राजभाषा नीति को व्यवहारिक रूप से लागू करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यशालाओं और रचनात्मक गतिविधियों के जरिए हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कदम उठाए गए हैं। कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ाने में भी निरंतर सुधार देखने को मिला है।
राष्ट्रीय गौरव का क्षण: यह उपलब्धि न केवल नराकास बेगूसराय के सतत प्रयासों को मान्यता देती है, बल्कि हिंदी को और अधिक प्रभावी, सरल एवं व्यवहारिक बनाने के संकल्प को भी सशक्त करती है।







Total views : 63185