बेगूसराय, 11 सितम्बर 2025 (नेशनल पॉजिटिव न्यूज़)।
बेगूसराय में रेल सुविधा बढ़ाने और स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने की मांग को लेकर गुरुवार को पूर्व-मध्य रेल दैनिक यात्री संघ, बेगूसराय द्वारा बेगूसराय स्टेशन परिसर में रेल सत्याग्रह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। संघ के संस्थापक सह महासचिव राजीव कुमार ने कहा कि बेगूसराय बिहार की औद्योगिक राजधानी और राज्य का सर्वाधिक टैक्स पेमेंट करने वाला जिला होने के बावजूद रेल सुविधाओं में उपेक्षित है। उन्होंने बताया कि यहाँ से गुजरने वाली कई लंबी दूरी की गाड़ियां बिना रुके निकल जाती हैं, जिससे लाखों लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

राजीव कुमार ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को संबोधित ज्ञापन स्टेशन प्रबंधक को सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख मांगें शामिल थी। 👉 वर्ल्ड क्लास स्टेशन परियोजना के अंतर्गत शीघ्र कार्यारंभ। 👉 सभी लंबी दूरी की ट्रेनों का बेगूसराय में ठहराव। 👉 कोलकाता सहित महानगरों व प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सेवा। 👉 स्टेशन पर शौचालय, प्रतीक्षालय और यात्री सुविधाओं का विस्तार। 👉 बरौनी–हसनपुर और बरौनी–मंझौल–रोसड़ा रेल परियोजनाओं को गति। 👉 EMU, नमो भारत और इंटरसिटी सेवाओं की शुरुआत। 👉 बाघा ओवरब्रिज का पुनर्निर्माण व विभिन्न स्थानों पर अंडरपास। 👉 प्रस्तावित वंदे भारत ट्रेन का ठहराव बेगूसराय में। 👉 गढ़हरा यार्ड की जमीन पर रेलवे से जुड़े उद्योग व सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना।
रेल सत्याग्रह में डॉ. राहुल कुमार, डॉ. निशांत रंजन, डॉ. रंजन चौधरी, विंग कमांडर रंजीत कुमार, पूर्व डिप्टी मेयर राजीव रंजन, पूर्व मेयर आलोक कुमार, रेल उपभोक्ता संघर्ष समिति खगड़िया के अध्यक्ष सुभाष जोशी, पूर्व प्राचार्य अमरनाथ सिंह, राज नारायण राय, शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह, गढपुरा से मुकेश विक्रम यादव, रमेश महतो व जोगिंदर महतो, अधिवक्ता राजेन्द्र महतो, जेडीयू प्रदेश सचिव सत्येंद्र शर्मा पप्पू, सेवानिवृत्ति बैंक अधिकारी चंद्रमौलि सिंह, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला प्रवक्ता विधान प्रिय रंजन, बलिया के वार्ड कौन्सिलर मो. जावेद अख्तर, विश्वजीत कुमार, प्रभात कुमार पिंटो, माले के राजेश श्रीवास्तव, पंकज कुमार सिंह, रामागर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विजय पासवान, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष विकास कुमार पासवान, कॉंग्रेस नेता व पूर्व वार्ड कमिश्नर बृजेश कुमार प्रिंस, शिक्षक संतोष कुमार ईश्वर सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर सैकड़ों लोग उपस्थित थे। अंत मे स्टेशन प्रबंधक से मिलकर रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया. कार्यक्रम के समापन पर दैनिक रेल यात्री संघ, बेगूसराय के संस्थापक महासचिव राजीव कुमार ने सभी उपस्थित लोगों के साथ साथ सहयोग करने वाले सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा का संचालन पूर्व मेयर राजीव रंजन ने और संयोजन पंकज कुमार सिंह ने किया।






Total views : 68970










