पटना/बेगूसराय 4 सितम्बर 2025
भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश के शिक्षक प्रकोष्ठ की नई कमेटी की घोषणा कर दी गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री भीखू भाई दलसानीया के निर्देशानुसार यह घोषणा की गई। प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. कन्हैया सिंह के नेतृत्व में शिक्षक प्रकोष्ठ अपनी विशिष्ट कार्यशैली के लिए जाना जाता है। पदाधिकारियों की घोषणा के बाद सभी को शुभकामनाएं और बधाई दी गई। बेगूसराय जिले से सहसंयोजक के रूप में डॉ. सुरेश प्रसाद राय (प्रदेश उपाध्यक्ष, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, पटना) तथा बीहट नगर परिषद से कार्यसमिति सदस्य के रूप में डॉ. आदित्य कुमार आनंद (अध्यक्ष, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्राध्यापक संघ) शामिल किए गए हैं। वहीं, डॉ. राजीव कुमार (पूर्व कार्यकर्ता, विद्यार्थी परिषद) को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रकोष्ठ की ओर से कहा गया कि यह संगठन बिहार में शिक्षा और शिक्षकों के हितों के लिए समर्पित है और भारतीय संस्कृति के बहुमुखी विकास तथा बिहार के गौरवशाली अतीत को संजोने के कार्य में निरंतर सक्रिय रहेगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय पटना स्थित अटल सभागार में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। इस घोषणा के बाद बेगूसराय भाजपा ने इस अवसर पर गहरी खुशी और उत्साह व्यक्त किया है।






Total views : 63170