बेगूसराय, 19 अगस्त 2025।
जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, बेगूसराय ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत पहुँचाने के उद्देश्य से मंगलवार को राहत वितरण अभियान का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत ज़रूरतमंद लोगों तक खाद्य सामग्री, स्वच्छ पेयजल, दवाइयाँ और अन्य आवश्यक वस्तुएँ पहुँचाई जाएँगी।

कार्यक्रम की शुरुआत जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी तुषार सिंगला ने हरी झंडी दिखाकर राहत सामग्री से भरी गाड़ी को रवाना कर की। उन्होंने बताया कि “बाढ़ पीड़ितों की मदद करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेड क्रॉस सोसाइटी और जिला प्रशासन मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रभावित हर परिवार तक समय पर सहायता पहुँच सके।”उन्होंने आगे कहा कि राहत कार्य निरंतर और चरणबद्ध ढंग से चलाए जाएँगे ताकि सभी ज़रूरतमंद परिवारों को शीघ्र सहायता मिल सके।
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के डॉ. नलिनी रंजन, अशोक कुमार अमर, डॉ. कांति मोहन, पंकज कुमार, सरिता सुल्तानिया, मॉर्निंग वॉकर संघ के अशोक कुमार गौतम, चन्द्रशीला देवी, अजय कुमार, मशरूर आलम, अंजनी कुमार सिन्हा, अमृतेश कुमार, विशाल कुमार व अन्य पदाधिकारी व सदस्य एवं जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।






Total views : 68996










