जिला स्तरीय प्रतिभा खोज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को खेल मंत्री ने किया सम्मानित
बेगूसराय। 3 अगस्त 2025
रविवार को सरस्वती कोचिंग सेंटर सूर्यपुरा भगवानपुर में बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए आयोजित प्रतिभा खोज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में चयनित मेधावी छात्र- छात्राओं को खेल मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में खेल मंत्री बिहार सरकार सुरेन्द्र मेहता ने बच्चों को सम्मानित करते हुए उनको भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

मंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अपने भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। केंद्र सरकार और बिहार सरकार लगातार छात्र और युवाओं के लिए अच्छा काम कर रही है।सरकार का नारा ही है मेडल लाओ और नौकरी पाओ। बिहार में लगातार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। बिहार के युवा भी खेल के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि आप प्रतिस्पर्धा के इस दौर में खूब मेहनत करें और आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। मंत्री ने कहा कि आज समाज को गौरव पाठक जैसे युवा की जरूरत है जो प्रतिवर्ष इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन कर क्षेत्र के बच्चों में उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रतियोगी प्रतिस्पर्धा के लिए एक मंच देने का काम कर रहे हैं।

आयोजन कर्ता और परीक्षा नियंत्रक शिक्षक सह एंकर गौरव कुमार पाठक ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 1050 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में तीन ग्रुप में छठी वर्ग से 12 वर्ग तक के बच्चों ने भाग लिया था।प्रतियोगिता में वीरपुर और भगवानपुर प्रखंड के दो दर्जन से अधिक गांव के बच्चों ने भाग लिया।तीनों ग्रुप से मेधा सूची के आधार पर चयनित बच्चों को सम्मान पूर्वक पुरस्कृत किया गया।इस सम्मान समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षक संत सहनी, प्रो. गौतम कुमार, जिला पार्षद शिल्पी चौरसिया, रामप्रवेश सिंह, रौशन चौरसिया, ओपी सर, अविनाश कुमार आदि ने बच्चों को भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में शिक्षक बंटी कुमार और शिक्षिका पल्लवी भारती की महती भूमिका रही।





Total views : 68995










