27 जुलाई को आयोजित सावन महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिता के अलावा सामूहिक भोज का होगा आयोजन
बिहार की एक मात्र चित्रांश महिला विधायक रश्मि वर्मा होगी मुख्य अतिथि
बेगूसराय। 23 जुलाई 2025
बेगूसराय की चित्रांश महिलाओं द्वारा पहली बार रविवार 27 जुलाई को “सावन महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जहाँ एक ओर खेल, मनोरंजन और विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन होगा वहीं समाज के विकास के लिए चित्रांश महिलाओं की भूमिका पर भी चर्चा और विचार विमर्श किया जाएगा। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिहार की एक मात्र चित्रांश महिला विधायक, नरकटिया गंज की रश्मि वर्मा होंगी। ये बातें अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री सारिका भास्कर ने बताया। यह कार्यक्रम बेगूसराय के शिव गिरिजा उत्सव हॉल में आयोजित होनी है। इसको लेकर बुधवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में संस्था की महामंत्री सारिका भास्कर के अलावा मीरा सिन्हा, अर्चना सिन्हा, निशा लाल, रजनी सिन्हा, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष अशोक सिन्हा, उपाध्यक्ष समीर सिन्हा, भास्कर सिन्हा, सचिन कुमार व अन्य उपस्थित थे। प्रेस वार्ता में महिला सदस्यों ने बताया की अपने समर्पण व सक्रियता से जिले में श्रेष्ठ पहचान बना लेने वाली संस्था अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कई सामाजिक कार्य करती आई है जिसमें स्वास्थ्य शिविर तो कभी महापुरुषों की जयंती मनाना शामिल हैं तो कभी आर्थिक, सामाजिक रूप से पिछड़ों की मदद भी की जाती है। अब इसी कड़ी में महिला प्रकोष्ठ द्वारा चित्रांश महिलाओं हेतु रविवार 27 जुलाई को “सावन महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है।यह कार्यक्रम स्थानीय शिव गिरिजा उत्सव हॉल में 2 बजे से आयोजित होनी है।प्रकोष्ठ की महासचिव सारिका ने बताया की इसके लिए घर-घर जाकर चित्रांश महिलाओं को आमंत्रित किया जा रहा है। उद्देश्य है की चित्रांश महिलाओं को एक मंच पर लाकर संगठित किया जाय और समाज के विकास में उन्हें आगे लाया जाय। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में एक सामूहिक भोज के अतिरिक्त अनेक मनोरंजक प्रतियोगिताएं, महिलाओं, लड़कियों के लिए आयोजित की गई हैं।आयोजन के समन्वयक भास्कर भूषण ने बताया कि बिहार की एक मात्र चित्रांश महिला विधायक, नरकटिया गंज की रश्मि वर्मा बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढाएंगीं।अ.भा.का.म.के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंहा ने बताया की इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हमारी टीम की कामिनी कौशल सिन्हा, मीरा सिन्हा, पूनम शेखर, रश्मि सिन्हा, सोनी सिन्हा, प्रीति मनोहर, रजनी कुमारी, अर्चना कुमारी. ज्योति कुमारी, वीणा सिंहाके आलावा अलख कुमार सिन्हा, संजय सिन्हा, समीर शेखर, रंजीत सिंहा, सुशील कु.सिंहा, सोनू सिन्हा, बिजेंद्र सिन्हा, पिंकू वर्मा, बुल्लू सिन्हा, राज कुमार नवाब, राजेश श्रीवास्तव, संदीप सिन्हा, रबीश सिन्हा, राजीव कुमार, बीरेश सिन्हा, बलराम कुमार, रवींद्र मनोहर महामंत्री नवीन कुमार व प्रांतीय उपाध्यक्ष बीनू सिंहा व अन्य लगे है।





Total views : 68995










