
बेगूसराय /तेघड़ा। 29 जून 2025
तेघड़ा विधानसभा के गौड़ा 01 पंचायत में पंचायत अध्यक्ष रिक्की कुमार एवं बरौनी नगर परिषद वार्ड 06 के अध्यक्ष नीरज पटेल की अध्यक्षता में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसका संचालन तेघड़ा प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार ने किया। जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय ने कहा की तेघड़ा विधानसभा में इसबार एनडीए का झंडा बुलंद होगा। पाँच वर्षों में तेघड़ा विधानसभा में महागठबंधन के लोगो ने दलित शोषित पीड़ित के लाश पर राजनीतिक किया। इसके हक और हुक़ूक़ के लिए कभी भी विधानसभा में मामला नही उठाया गया और न ही इसके विकास के लिए कोई रूप लेखा तैयार की गई। इसबार अतिपिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक मन बनाये हुये है कि महागठबंधन को विधानसभा में उखाड़ फेकना है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास किया है।प्रदेश सचिव रीना चौधरी ने कहा दलित शोषित पीड़ित की आवाज बनकर इस समाज का राजनीतिक विकास, समाजिक विकास और शैक्षणिक विकास किया है। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बेटियां घर से बाहर नहीं निकलती थी, अब बेटियां हर क्षेत्र में नौकरी कर रही है।प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वृद्धा पेंशन की राशि चार सौ रुपये से बढ़ाकर गयारह सौ रुपये महीना किया है। प्रत्येक पंचायत में कन्या विवाह भवन का निर्माण कर पंचायत की गरीब वर्ग के लोगो का मनोबल बढ़ाया है।समाजसेवी सह जदयू नेता हेमंत शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी और सरकार में सभी समाज और धर्म के लोगो को हिस्सेदारी दी हैं। बिहार पहला राज्य है जहां महिला को पंचायत एवं नगर निकाय में पचास प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 35 % आरक्षण दिया गया है। मीडिया सेल ज़िला अध्यक्ष मोनू पटेल ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं को आरक्षण, जीविका का गठन, समाज सुधार अभियान, न्याय के साथ विकास, मुस्लिम समुदाय के विकास के लिए और सब धर्म, जाति के लोगों को साथ लेकर चलने का कार्य किया।जदयू जिला प्रवक्ता अरुण कुमार महतो ने कहा रोजगार का मतलब नीतीश सरकार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार का वादा किया था लेकिन 10 लाख की जगह अब 12 लाख सरकारी नौकरी दिया गया है और 38 लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया है। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रीना चौधरी, पूर्व मुखिया हेमंत शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष पंकज कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष अभिनाश कुमार, सन्नी मेहता, कुंदन कुमार, छोटू शर्मा, राजीव कुमार, पंकज कुमार, राजू मेहता, राजेश चौधरी, अरुण कुमार, प्रधान राय कुमार, सौरभ, अंकित वर्मा, प्रिंस कुमार आदि शामिल थे।