
जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला ने बेगूसराय शहर के सर्वोदय नगर में स्थित योग संस्थान में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया।
बेगूसराय। 21 जून, 2025
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बेगूसराय जिले अंतर्गत कई जगहों पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला ने बेगूसराय शहर के सर्वोदय नगर में स्थित योग संस्थान में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया।मौके पर महापौर नगर निगम पिंकी देवी, उपमहापौर अनिता राय, समादेष्टा बीएमपी-19 नवजोत सिमी, नगर आयुक्त नगर निगम बेगूसराय, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी बेगूसराय, जिला खेल पदाधिकारी बेगूसराय सहित अन्य पदाधिकारियों एवं योग संस्थान के योगाचार्य एवं अन्य व्यक्तियों ने भाग लेकर योग किया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से प्रत्येक दिन योग करना चाहिए, योग के माध्यम से भी हम बहुत सारे स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को समाप्त कर सकते है।


वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा गांधी स्टेडियम बेगूसराय में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां योग शिक्षक द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को योग सिखाया गया।इसी प्रकार जिले के सभी पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण लोहिया स्वचछ बिहार अभियान के द्वारा डब्लूपीयू पर योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुखिया, स्वच्छता कर्मियों, स्वच्छता पर्यवेक्षकां एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।