तेघड़ा एनएच 28 से बलिया एनएच 31 तक प्रस्तावित बेगूसराय बाइपास निर्माण हेतु डीएम ने किया स्थल का निरीक्षण।
यह बायपास 47.50 किलोमीटर लम्बा एवं 07 मीटर होगा चौड़ा
बेगूसराय। 19 मई, 2025
एनएच 31 पर ट्रैफिक के दवाब को कम करने के लिए जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला द्वारा बेगूसराय जिला अंतर्गत तेघड़ा एनएच 28 से बलिया एनएच 31 तक प्रस्तावित बेगूसराय बाइपास निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम मे कार्यापालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय सदर एवं अन्य उपस्थित थे।बता दें कि औंटा सिमरिया सिक्स लेन ओवरब्रिज चालू हो जाने से भारी वाहनों का आवागमन बेगूसराय जिले में शुरू हो गया है। साथ ही राजेन्द्र सेतु का भी जीर्णोद्धार किया गया है, जिसके फलस्वरूप बेगूसराय जिला में अत्याधिक संख्या में बड़े एवं भारी संख्या में वाहनों सहित अन्य वाहनों का प्रवेश बढ़ा है।बेगूसराय बाइपास का निर्माण एनएच 28 भाया पकठौल-वीरपुर-मोहनपुर-चाँदपुरा- कटरमाला होते हुए बलिया एनएच 31 तक कराया जायेगा। यह बाईपास 47.50 किलोमीटर लंबी एवं 07 मीटर चौड़ी रहेगी। यह बाइपास ब्राउनफिल्ड परियोजना विस्तार के तहत बनायी जायेगी। अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण विभाग, बिहार पटना को बाइपास निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजा जायेगा। बेगूसराय बाइपास खातोपुर से आने वाली सड़क को भी जोड़ेगी, साथ ही कुसमहौत एवं इनियार से भी उक्त सड़क जोड़ी जायेगी।बेगूसराय बाइपास के निर्माण के उपरांत दलसिंगसराय से खगड़िया एवं मोकामा से खगड़िया जाने वाले वाहन चालक बिना बेगूसराय शहर में प्रवेश किये सीधे खगड़िया निकल सकेंगे। इसके साथ ही रोसड़ा, मंझौल आदि जगहों से खगड़िया जाने वाले लोग भी इस बाइपास का प्रयोग कर सकेंगे।







Total views : 63001