
बेगूसराय। 1 जून 2025
मुजफ्फरपुर से पटना पीएमसीएच आई 11 साल की दलित रेप पीड़ित लड़की के मौत के बाद कांग्रेसी नेताओं ने रोष प्रगट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। कांग्रेसी जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन के नेतृत्व में कांग्रेस भवन के सामने पुतला दहन कार्यक्रम किया। मौके पर अभय कुमार सिंह सर्जन ने कहा कि मुजफ्फरपुर से पटना पीएमसीएच आई 11 साल की दलित रेप पीड़ित लड़की अस्पताल के गेट पर 9 घंटे एंबुलेंस में तड़पती रही। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार के हस्तक्षेप बाद उसे डॉक्टरों ने भर्ती तो कर लिया लेकिन समुचित इलाज के अभाव में कुछ देर बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस सरकारी लापरवाही के विरोध में डबल इंजन के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला कांग्रेस मुख्यालय बेगूसराय के गेट पर फूंका गया। उन्होंने कहा कि अपराध पर दोहरा चरित्र बंद हो। स्वास्थ्य केंदों खासकर पीएमसीएच जैसे बड़े संस्थानों को डबल इंजन कि सरकार के बिचौलिए से मुक्त करो। पीड़ित को न्याय और रेपिस्टों को फांसी जल्द मिले। इस अवसर पर महेश सिंह, शशिशेखर राय, सुबोध कुमार, लखन पासवान, राजदेव पासवान, शांति देवी, अनिल सिंह, शोभा कांत पासवान, कैलाश महतो, रामस्वार्थ शाह, राम भूषण दास, महेंद्र तांती, रामनरेश पासवान, भास्कर कुमार, रंजीत कुमार मुखिया, दीपक कश्यप, विश्वनाथ रजक व अन्य लोग शामिल थे।